अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 59 पाव देसी मदिरा जब्त, ग्वालियर में तीन स्थानों पर दबिश; 10.62 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण दर्ज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार, आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में 12 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की।
मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं नियमित गश्त के आधार पर आबकारी बल द्वारा गुदड़ी मोहल्ला-किलागेट क्षेत्र, तानसेन रोड पर लोको के पास तथा मोहना क्षेत्र के किरार ढाबा में कार्रवाई की गई। इस दौरान गुदड़ी मोहल्ला-किलागेट से 20 पाव देसी मदिरा प्लेन, तानसेन रोड पर लोको के पास से 28 पाव देसी मदिरा प्लेन तथा मोहना क्षेत्र स्थित किरार ढाबा से 11 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त की गई।
इस प्रकार कार्रवाई में कुल 59 पाव देसी मदिरा प्लेन, जिसकी कुल मात्रा 10.62 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपए है, जब्त की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। कार्रवाई में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश तिवारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अमीन खान, श्री दिनेश भार्गव, उप निरीक्षक श्री हरेंद्र मावई, श्री शिवा रघुवंशी, श्री सतेंद्र मीणा, श्री रवि सिसोदिया, श्रीमती रोशनी पाटीदार, मुख्य आरक्षक श्री रवि बघेल, श्री ब्रजेश नगर तथा आरक्षक श्री पंकज शर्मा, श्री राघवेंद्र भदौरिया, श्री मातादीन धाकड़, श्री मनोज यादव, श्री अमन राजावत, श्री देवेश शर्मा एवं श्री प्रशांत मुद्गल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।