अपराध

अवैध शराब माफिया के खिलाफ एक्शन में उप मुख्यमंत्री, बोले - दोषियों को बख्शेंगे नहीं, कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अवैध शराब माफिया के खिलाफ एक्शन में उप मुख्यमंत्री, बोले - दोषियों को बख्शेंगे नहीं, कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे

जहरीली शराब से प्रभावित गांवों में पहुंचे राजेंद्र शुक्ल, मृतकों के परिजनों से मिले; बोले - दुख की घड़ी में सरकार परिवारों के साथ

सागर, 7 सितंबर। बंडा क्षेत्र में अवैध और जहरीली शराब की घटना के बाद उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया।

उन्होंने मृतकों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और परिजनों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

फोटो
फोटो

उप मुख्यमंत्री ने बंडा और शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट पहुंचकर पीड़ित एवं मृतक परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है और प्रभावित परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। शासन की ओर से नियमानुसार प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

फोटो
फोटो

अवैध शराब के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शराब माफिया और इस मामले में किसी भी स्तर पर शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल छोटे स्तर पर अवैध शराब बेचने वालों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर उसे खत्म किया जाएगा।

फोटो
फोटो

परिजनों द्वारा की गई मांगों पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है तथा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। नशामुक्त समाज के लिए जनसहयोग जरूरी

प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को नशामुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

उन्होंने नागरिकों से नशे से दूर रहने और अवैध नशे के कारोबार की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जनसहयोग से नशामुक्ति के प्रयास किए गए हैं। अब शासन-प्रशासन की प्राथमिकता अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है।

इसके लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बंडा क्षेत्र में अवैध और जहरीली शराब से जुड़ी मौतों के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के गांव दौरे और कड़ी सजा के वादे को दर्शाती है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अवैध शराब से होने वाली मौतें समाज में भय और असुरक्षा पैदा करती हैं तथा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती हैं। उप मुख्यमंत्री का यह कदम जनता को यह संदेश देता है कि राज्य अपराधियों को बख्शेगा नहीं, जिससे अपराधियों के बीच डर बढ़ेगा और अवैध शराब की आपूर्ति पर रोक लग सकती है। इससे आम जनता को सुरक्षित रहने का भरोसा मिलेगा और सम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।