अवैध शराब के विरोध में आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →खोड़। खोड़ चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदावनी के बैरागढ़ गांव में बुधवार सुबह अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आदिवासी महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने खोड़–सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
चक्काजाम के कारण ग्वालियर जाने वाली शर्मीली (शीतला) बस सहित कई वाहनों के पहिए थम गए। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही खोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से बातचीत कर चक्काजाम समाप्त कराने तथा यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल खोड़–सिरसौद मार्ग पर यातायात प्रभावित है और मौके पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।