राज्य

अवैज्ञानिक खनन गतिविधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, संगड़ाह में सड़कों पर उतरकर लोगों ने जताया विरोध

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अवैज्ञानिक खनन गतिविधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, संगड़ाह में सड़कों पर उतरकर लोगों ने जताया विरोध

अवैध खनन न रोकने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, लोगों ने प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सितंबर 28, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के संगड़ाह में आज स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर क्षेत्र में अवैज्ञानिक तरीके से चल रही खनन गतिविधियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकालकर अपना विरोध जताया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने।

वसुंधरा संरक्षण समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि की क्षेत्र में लगातार अवैज्ञानिक तरीके से खनन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है जिसका पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है और अवैध खनन गतिविधियों को रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक अवैधानिक तरीके से चल रही खनन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि समिति द्वारा प्रशासन को पहले भी चेताया गया है और अब भी साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि अवैध गतिविधियां बंद न होने तक विरोध जारी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली गई इस रोष रैली का अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील शर्मा और सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक भी हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यहां जिस तरीके से अवैध खनन गतिविधियां चल रही है यह पर्यावरण के लिए आने वाले समय में एक बहुत बड़ा खतरा बन सकता है जिस पर त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत देखी जा रही है ।

बाईट: अतुल कौशिक, रिटायर्ड मेजर जनरल

बाईट: रणजीत सिंह, अध्यक्ष, वसुंधरा संरक्षण समिति

बाईट: सुनील शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।