अविटल एका भोपाल शोरूम का भव्य शुभारंभ,पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में बढ़ाया कदम

भोपाल। पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में अविटल एका भोपाल के नए शोरूम का गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई।
अविटल एका का नया शोरूम प्लॉट नंबर 43, वीनस हॉस्पिटल के पास, अयोध्या बायपास, भोपाल-462010 में स्थित है। शोरूम में ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी, मॉडल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कंपनी की ओर से 3-सीटर, 6-सीटर, 3-व्हीलर कार्गो, 1.5 टन, 2.5 टन, 3.5 टन, 7 टन एवं 55 टन क्षमता वाले इलेक्ट्रिक वाहन सहित 7 मीटर, 9 मीटर एवं 12 मीटर लो-फ्लोर कोच की रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। शुभारंभ अवसर पर शोरूम संचालक ऋषभ बंसल ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की जरूरत है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते उपयोग से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। अविटल एका का उद्देश्य लोगों को बेहतर, स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है।