Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Awarapan 2 Box office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. इनकी फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इसने शुरू के दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन यानी कि रविवार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. इसने 8 फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
'आवारापन 2' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है. इसे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड का भरपूर फायदा मिला. साथ ही कमाई के लिहाज से फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी जबरदस्त फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ तो दूसरे दिन शनिवार को 33.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका दो दिनों का कलेक्शन 50 करोड़ के पार 55.97 करोड़ का कलेक्शन कलेक्शन कर लिया था.
- ऐसे में अब फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिला.
- सैकनिल्क के अनुसार, इसने तीसरे दिन यानी कि रविवार को शाम 7.30 बजे तक 17.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- इसकी ऑक्यूपेंसी भी 43% दर्ज की गई है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 73.55 करोड़ हो चुका है.
- हालांकि, फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.
यह भी पढ़ें: यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर
जहां फिल्म 'आवारापन 2' महज दो दिनों में ही 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बन गई थी वहीं, रविवार के कलेक्शन के बाद इसने टॉप 3 में एंट्री मार ली. फिल्म रविवार के कलेक्शन के बाद तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है. इसने 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' जैसी 8 फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में पहले 'इक्कीस' टॉप 10 में दसवें नंबर पर थी लेकिन अब वो इससे बाहर हो गई है.
2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्में</
📡 स्रोत: ABP Live Film