मनोरंजन

Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और इसी के साथ ही ये 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं, इमरान जहां 15 सालों से एक भी हिट नहीं दे पाए थे.

वहीं, उस सूखा को मटाने में 'आवारापन 2' ने अहम रोल प्ले किया है और ये उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले एक्टर इस फिल्म को करने से हिचकिचा रहे थे क्योंकि इसका पहला पार्ट कमर्शियली फ्लॉप रहा था.

दरअसल, 'आवारापन 2' के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पहले एक्टर फिल्म को करने से हिचकिचा रहे थे.

विशेष 'आवारापन' का सीक्वल बनाने को लेकर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि हमने कई चीजों को इमोशनली अपनाया है और शायद उसी वजह से चीजें सफल रहीं. इसलिए दर्शकों को ऐसा महसूस होता है.'

यह भी पढ़ें: 'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया

19 साल बाद 'आवारापन 2' क्यों? शिवम पंडित को दोबारा स्क्रिन पर लाने को लेकर विशेष बताते हैं, 'बहुत सारी लेयर्स रहीं और कैरेक्टर में बहुत गहराई रही कि हमें इसे वापस लाना ही पड़ा. टूटा हुआ आदमी है, जो 18-19 साल से उस दर्द को महसूस कर रहा है.' 19 साल बाद 'आवारापन 2' क्यों?

लोगों के इस सवाल के बारे में विशेष बताते हैं और यहां जवाब देते हैं, 'मुझे ये फीलिंग्स तब जब मुझे लगा कि कोविड के समय दर्शकों के साथ मेरा इमोशनल जुड़ाव कम हो गया है.

उन 2-3 सालों में लोग घर पर ही फिल्में देखते थे और उनके लिए बहुत कुछ बनाया भी जा रहा था. आजकल सब कुछ वीएफएक्स और बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. हमने यहां भी ऐसा ही किया लेकिन ड्रामा को सपोर्ट करने के लिए. सब कुछ ऐसा लग रहा जैसे ड्रामा की कमी को छिपाने की कोई चालाक कोशिश हो.'</p

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।