व्यापार

अयोध्या की कल की 5 बड़ी खबरें:पेड़ गिरने से 2 की मौत, राम मंदिर पहुंची NSG की टीम; कैंट में तेंदुआ दिखा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या की कल की 5 बड़ी खबरें:पेड़ गिरने से 2 की मौत, राम मंदिर पहुंची NSG की टीम; कैंट में तेंदुआ दिखा

नमस्कार, अयोध्या की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… पेड़ गिरने से अलग-अलग हादसों में 12 साल के आर्यन और 40 वर्षीय किसान धर्मराज की मौत हो गई। NSG कमांडो की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची। दो वाहनों से गेट नंबर-11 के रास्ते दाखिल हुई टीम में 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें 1- पेड़ गिरने से 2 की मौत, खंडासा में डाल की चपेट में आया बच्चा, मवई में किसान दबा अयोध्या में शनिवार दोपहर बाद पेड़ गिरने से अलग-अलग हादसों में 12 साल के आर्यन और 40 वर्षीय किसान धर्मराज की मौत हो गई। खंडासा के ढोली आसकरन गांव में घर के पास शौच के लिए गए आर्यन पर पेड़ की डाल गिर गई।

वहीं, मवई में धान के खेत से पानी निकाल रहे धर्मराज के ऊपर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्रशासन ने दैवीय आपदा राहत कोष से सहायता देने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...

2- राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद खत्म हो: VHP इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले-2027 चुनाव में इसे राजनीतिक हथियार न बनाएं अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को कहा कि अब विवाद खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में ट्रस्टियों, महासचिव और मंदिर प्रबंधन की ओर से कोई अपराध सामने नहीं आया है। उनके मुताबिक, चढ़ावा गिनने के दौरान रकम की चोरी के आरोपी जेल में हैं। आलोक कुमार ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अदालत से सुनवाई में तेजी की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

3- राम मंदिर पहुंची एनएसजी की टीम: परिसर का निरीक्षण किया, सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों संग बंद कमरे में बैठक अयोध्या में शनिवार सुबह NSG कमांडो की टीम राम मंदिर परिसर पहुंची। दो वाहनों से गेट नंबर-11 के रास्ते दाखिल हुई टीम में 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। टीम ने करीब 70 एकड़ में फैले परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक की। एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने इसे NSG की रूटीन विजिट बताया। परिसर के आसपास 4 किमी लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण भी चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

4- सपा व्यापार सभा का PDA सम्मेलन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पीड़ित व्यापारी सपा के साथ, उचित मुआवजा दिलाएंगे अयोध्या के गुलाबबाड़ी स्थित लोहिया भवन में शनिवार को सपा व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन हुआ। इसमें अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों से व्यापारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल रहे।

उन्होंने जीएसटी, ऑनलाइन कारोबार, टैक्स और छोटे-मझोले व्यापारियों के मुद्दे उठाए। अग्रवाल ने दावा किया कि व्यापारी समाज परेशान है और 2027 विधानसभा चुनाव में सपा के साथ खड़ा होगा। उन्होंने संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

5- कैंट एरिया में फिर दिखा तेंदुआ: दीवार पर बैठा हुआ था, लोगों ने देखते ही वीडियो बनाया, डर का माहौल अयोध्या के मीरनघाट सैन्य क्षेत्र में शनिवार को ईटीआर रेंज के पास दीवार पर तेंदुआ दिखाई दिया। गणेश प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे लोगों ने उसे देखा और दूर से मोबाइल में वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है। 22 सितंबर को भी छावनी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। वन विभाग पहले से ट्रैप कैमरों और पिंजरे की मदद से उसकी निगरानी कर रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।