देश

अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या धाम रवाना हुए 850 श्रद्धालु

रायपुर, 19 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

विशेष ट्रेन को कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

श्री रामलला दर्शन योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और जनभावनाओं को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करना इस योजना की व्यापक स्वीकार्यता और जनआस्था से इसके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।