राज्य

अयोध्या में दिखा तेंदुआ:दीवार पर बैठे हुए तस्वीर सामने आई, गांव वाले दहशत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या में दिखा तेंदुआ:दीवार पर बैठे हुए तस्वीर सामने आई, गांव वाले दहशत में

अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया है। शनिवार सुबह में इसका वीडियो सामने आया यही। इसमें दीवार पर तेंदुए बैठा दिखाई दे रहा है। लोग इसे राजकीय इंटर कॉलेज टकसरा के पास का बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी तक तेंदुआ दिखने की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार 22 सितंबर की शाम कुछ लोग खेतों में फसल की रखवाली कर रहे थे।

इसी दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के पास खेत के किनारे उन्हें तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो जानवर खेतों की तरफ भाग गया। इसके बाद लोगों ने इनायतनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दी। पिंजरे में मुर्गी रखकर निगरानी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने जानवर को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया।

पिंजरे के अंदर मुर्गी को चारे के तौर पर रखा गया है, ताकि जानवर खाने के लालच में पिंजरे तक पहुंचे। हालांकि चार दिन बीतने के बाद भी जानवर दोबारा दिखाई नहीं दिया और न ही पिंजरे के पास उसके पहुंचने के संकेत मिले हैं। वन रेंज अधिकारी बोले- वायरल फोटो टकसरा की नहीं कुमारगंज के वन रेंज अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो टकसरा क्षेत्र की नहीं है।

उन्होंने बताया कि फोटो में दिखाई दे रही दीवार बिल्कुल सादी है, जबकि टकसरा में जिस जगह जानवर दिखने की बात कही जा रही है, वहां की दीवारों पर डिजाइन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में निगरानी के लिए वन विभाग की दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम दिन में और दूसरी रात में इलाके में भ्रमण कर रही है।

इसके अलावा पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। लोगों से सतर्क रहने और कहीं भी तेंदुए या किसी अन्य हिंसक जानवर के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।