व्यापार

अयोध्या में दो दिवसीय मंदिर निर्माण बैठक शुरू:रामकथा संग्रहालय में निर्माण समिति की बैठक में शामिल होंगे नए सीईओ; मंदिर की व्यवस्थाओं और परियोजनाओं पर होगा मंथन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या में दो दिवसीय मंदिर निर्माण बैठक शुरू:रामकथा संग्रहालय में निर्माण समिति की बैठक में शामिल होंगे नए सीईओ; मंदिर की व्यवस्थाओं और परियोजनाओं पर होगा मंथन

अयोध्या में रविवार को दो दिवसीय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक मंदिर परिसर में चल रही है। चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र और नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र की पहली आधिकारिक मुलाकात 15 सितंबर को अयोध्या में होगी। अवकाश पर गए सीईओ जितेन्द्र मिश्र इसी दिन नई दिल्ली से लौटेंगे।

इसके बाद वह रामकथा संग्रहालय में होने वाली निर्माण समिति की बैठक में शामिल होंगे। यहीं दोनों अधिकारियों की पहली औपचारिक बैठक होगी। नृपेन्द्र मिश्र की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को अहम माना जा रहा है। मंदिर में पेशेवर प्रबंधन व्यवस्था के लिए सीईओ की नियुक्ति की पैरवी करने वाले नृपेन्द्र मिश्र अब नए सीईओ को मंदिर और ट्रस्ट से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी देंगे।

जितेन्द्र मिश्र के सामने मौजूदा व्यवस्थाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और आगामी कार्ययोजना का फीडबैक रखा जाएगा। 13 और 14 सितंबर को निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक राम मंदिर और उससे जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक रविवार से शुरू होगी। 13 और 14 सितंबर को मंदिर परिसर में निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक होगी।

इसमें निर्माण कार्यों की प्रगति और तकनीकी मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। 15 सितंबर को रामकथा संग्रहालय में समिति की बैठक होगी। इसमें सीईओ जितेन्द्र मिश्र भी पहली बार शामिल होंगे। मंदिर के चारों ओर प्रस्तावित करीब चार किलोमीटर लंबी बाहरी सुरक्षा दीवार के निर्माण की प्रगति भी बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल रहेगी।

शंकराचार्य प्रवेश द्वार के पास होगा सीईओ का आवास नए सीईओ के लिए आवास की व्यवस्था भी लगभग पूरी हो गई है। जगद्गुरु शंकराचार्य प्रवेश द्वार के दक्षिण में रामपथ से सटे ओम भवन को उनका आवास बनाया जा रहा है। ट्रस्ट ने दो मंजिला इस भवन को भवन स्वामी आनंद सिंह से करीब चार करोड़ रुपए में खरीदा था।

रजिस्ट्री के बाद भवन की आंतरिक साज-सज्जा कराई गई। अब सीईओ की जरूरत के अनुसार फर्नीचर और अन्य संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।