देश

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलेगा पहला CEO

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट को जल्द मिलेगा पहला CEO

सितंबर 02, नई दिल्ली: अब जल्द ही अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को पहला सीईओ यानि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलने वाला है। ट्रस्ट के सीईओ को चुनने की प्रक्रिया अब अपने आखिरी चरण में है। बताया जा रहा है कि आज होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में CEO की नियुक्ति पर फैसला ले लिया जाएगा।

दरअसल, रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली की अगुवाई वाली तीन सदस्यों की सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को तीन नामों का एक पैनल सौंपा है। अब राम मंदिर ट्रस्ट इन तीन नामों में से किसी एक पर आज बैठक में मुहर लगा सकता है।

सर्च कमेटी के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता पर खास जोर दिया गया।उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी योग्यता, विजन, काम करने की क्षमता और मंदिर प्रबंधन से जुड़े मुद्दों की समझ के आधार पर किया गया।

आपको बता दें कि सीईओ पद के चयन प्रक्रिया के लिए जो दो खास योग्यतायें रखी गई वो थी कि उम्मीदवार के पास कम से कम 20 साल का प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए।

और दूसरा उम्मीदवार को प्रभु श्री राम में आस्था होनी चाहिए।सर्च कमेटी के सदस्य और पूर्व जस्टिस प्रमोद कोहली ने बताया कि हमें 5,585 आवेदन मिले थे। 3,577 लोगों ने गूगल फॉर्म के जरिए जवाब दिया। 600-पॉइंट स्केल के आधार पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया की गई। इसके बाद, 108 उम्मीदवारों की वर्चुअल बातचीत हुई।

इस समूह में से 17 को शॉर्टलिस्ट किया गया और 16 उम्मीदवारों ने अयोध्या में आमने-सामने बातचीत में हिस्सा लिया। तब जाकर तीन लोगो का एक पैनल फाइनल किया गया है। फोटो- श्रीराम मंदिर (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।