राज्य

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न से सम्मानित होंगे बंजारा समाज के युवा गौरव चंदन पवार

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न से सम्मानित होंगे बंजारा समाज के युवा गौरव चंदन पवार

वायस ऑफ़ क्रांति लाला जामलकर खरगोन खरगोन /मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम डोंगरगांव निवासी एवं बंजारा समाज के युवा समाजसेवी चंदन पवार को सामाजिक सेवा, रक्तदान एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अयोध्या धाम में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या के अध्यक्ष आकाश गुप्ता के सानिध्य में अयोध्या की पावन धरती पर 11 सितम्बर से 13 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश के 15 राज्यों से हजारों रक्तदाता एवं समाजसेवी सहभागिता करेंगे।

इस दौरान उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। चंदन पवार लंबे समय से सामाजिक सेवा, रक्तदान और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

अयोध्या धाम में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त करना चंदन पवार के साथ-साथ ग्राम डोंगरगांव, बुरहानपुर जिले और पूरे बंजारा समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान की खबर से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और समाजजनों ने चंदन पवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

L
Lala Jamalkar

लाला जमालकर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं। लंबे समय से क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका अनुभव और जमीनी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।