अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 31, नई दिल्ली: अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो सितंबर को प्रस्तावित बैठक का एंजेंडा जारी हो गया। इस बार बैठक में ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति से लेकर प्रवक्ता की तैनाती पर विचार किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट की नियमावली में संशोधन की संभावना पर चर्चा की जाएगी।
साथ ही एसआइटी व सुप्रीम कोर्ट में लंबित पीआइएल की अद्यतन स्थिति पर भी चर्चा होगी। यह अहम बैठक मणिरामदास छावनी स्थित चार धाम में बुलाई गई है. बैठक को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंदिर निर्माण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने के नजरिए से इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है।
फोटो - राम मंदिर (फाइल फोटो)