राज्य

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तांत्रिक विधि से होती है मां दुर्गा की विशेष पूजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तांत्रिक विधि से होती है मां दुर्गा की विशेष पूजा

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तांत्रिक विधि से होती है मां दुर्गा की विशेष पूजा, इस वर्ष मंदिर में 11 पूजा तिथियां निर्धारित, शैव और शाक्त परंपराओं के अनुसार की जाती है पूजा-अर्चना।

Short Headline: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तांत्रिक विधि से होती है मां दुर्गा की विशेष पूजा

11 अक्टूबर, देवघर: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां की विशेष पूजा-अर्चना तांत्रिक विधि से की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका निर्वहन आज भी सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा और स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज द्वारा किया जाता है। इस वर्ष मंदिर में 11 पूजा तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इसके साथ ही नौ दिनों तक मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में हवन किया जाएगा, जिसका समापन महानवमी के दिन होगा। स्टेट पुरोहित श्रीनाथ महाराज ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शैव और शाक्त परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का हृदय गिरा था, इसलिए यहां मां शक्ति की विशेष आराधना की जाती है।

इसी परंपरा के तहत सरदार पंडा के पूर्वजों द्वारा शुरू की गई तांत्रिक पूजा आज भी विधि-विधान से संपन्न की जाती है।

बाइट- श्रीनाथ महाराज, पुरोहित, बाबा बैद्यनाथ मंदिर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।