बाबा बोले-उम्मीद नहीं थी पोता उजाड़ देगा परिवार:फर्रुखाबाद में नाबालिग ने दादी को मार डाला, घर से निकलने से रोकते थे परिजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बुधवार को पोते ने अपनी चचेरी दादी लक्ष्मी देवी की हंसिया से हमला कर बुधवार को हत्या कर दी थी। वारदात के समय लक्ष्मी देवी घर पर अकेली थीं। जगमोहन शर्मा ने बताया कि नाती की गलत आदतें थीं। इसलिए वे उसे अपने साथ ले जाते थे ताकि वह सुधर जाए, लेकिन उसने ही उनके परिवार को उजाड़ दिया।
जगमोहन और लक्ष्मी देवी के बच्चे नहीं थे, इसलिए 20 साल पहले उन्होंने साली की बेटी को गोद लिया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जगमोहन के भाई रामरतन के 17 साल के पोते ने लक्ष्मी देवी पर हंसिया से हमला किया। घर पर कोई नहीं था। आरोपी की बहन और दादी बाजार से लौटने पर दरवाजा न खुलने पर छत से देखा, तब हत्या का पता चला।
रामरतन ने अपने नाती को मौके से ही पुलिस को सौंप दिया। जगमोहन ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। उन्होंने रिपोर्ट में संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताया है। नाती को बाल सुधार गृह भेजा गया है। जगमोहन की भर आई आंखें जगमोहन से जब घटना के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को दबा दिलाने मैनपुरी गए थे।
इस दौरान ही मेरे भाई के नाती ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया की हत्या इतनी बेरहमी से की चेहरा और सिर पर चोट के ही निशान थे। दीवारों पर खून की छींटे पड़ी हुई थी। ऐसा लग रहा था की पत्नी बचने के लिए इधर-उधर भाग लेकिन उसने फिर बीमार दिया। बोले उम्मीद नहीं थी की नाती ऐसा करेगा। बचपन में उसे पत्नी ने गोद में खिलाया था,खाना बनाकर खिलाता थी।
बोले उसकी कुछ आदतें गलत पड़ गई थी ऐसे में हम उसे अपने साथ ले जाते थे जिससे उसकी हालत में सुधार आ जाए। घर का बेटा था क्या पता था कि वह ही हमारा घर उजाड़ देगा। यह बात कहते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। मोबाइल चोरी की वारदात कर चुका था जगमोहन ने बताया की पूर्व में नाती द्वारा बाजार में और घर में मोबाइल चोरी की घटनाएं की गई थी।
ऐसे में बदनामी हुई थी। इसी के चलते उसका बाहर निकलना भी बंद कर दिया गया था। वह हमारे साथ ही बाहर जाता था। कुछ समय से उसकी आदत में भी बदलाव आया था वह साथ चलते-चलते छिप जाता था। घर पर भी पत्नी लक्ष्मी ने बताया था की नाती बाहर दरवाजे पर बार-बार जाता है देखने तो छिपने की कोशिश करता है। इस पर हमने पत्नी से सतर्क रहने के लिए भी कहा था।
कक्षा 12 का छात्र है जगमोहन ने बताया कि वर्ष 2024 में नाती ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसे परीक्षा में 65 प्रतिशत उसे अंक मिले थे। पढ़ने में होशियार भी था लेकिन अचानक से उसकी कुछ आदतों में बदलाव आने के कारण उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे, और स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। बताया हमें दो भाइयों में बड़ा था।
14 बीघा जमीन के विवाद को भी माना जा रहा वजह जगमोहन ने बताया कि उनके हिस्से में 14 बीघा जमीन है। उनके कोई संतान नहीं थी, 20 वर्ष पहले साले की बेटी को गोद ले लिया था। बताया जिस समय बेटी का जन्म हुआ था। उस दौरान उसकी मां का देहांत हो गया था। उसकी मां का देहांत होते ही पत्नी लक्ष्मी उसको ले आई थी।
क्योंकि हमारे भी कोई संतान नहीं थी। अपनी बेटी की तरह ही उसको पाला है। ऐसा लगता है नाती के मन में आया हो की जमीन यह अपनी बेटी को दे देंगे। इसी के चलती है उसने हत्या कर दी हो। हत्या के बाद धुले हाथ पैर बदले कपड़े जगमोहन ने बताया की हत्या करने के बाद नाती पत्नी को कमरे में खींच कर ले गया।
वहां जो कपड़े रखे थे उनको खून बंद करने के लिए लगाया। खुद के हाथ पैर भी बाहर जाकर धुले और अपने कपड़े भी बदले। इसके बाद जहां पत्नी का शव था, उस कमरे में कूलर चला कर वहां बैठ गया था।
📡 स्रोत: NewsData.io