बाबा महाकाल को अर्पित होगी 2 फीट की खास राखी, पुजारी परिवार की महिलाओं ने एक सप्ताह में की तैयार

उज्जैन में रक्षाबंधन की शुरुआत बाबा महाकाल से होती है. पुजारी परिवार की महिलाएं पूरे सावन व्रत रखकर करीब एक सप्ताह में 2 फीट लंबी विशेष राखी तैयार करती हैं. भस्म आरती में मंत्रोच्चार के बीच बाबा को राखी अर्पित कर प्रसाद से व्रत खोलती हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP