राज्य

बाबा सोमनाथ जी की पुण्यतिथि पर मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि, हरोली में स्वर्गधाम निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबा सोमनाथ जी की पुण्यतिथि पर मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि, हरोली में स्वर्गधाम निर्माण के लिए 25 लाख देने की घोषणा

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

ऊना में 13,456 बीपीएल परिवार चिह्नित, मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना में 11,491 परिवारों की सीडिंग

अक्तूबर 14,ऊना (हिमाचल प्रदेश): ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली, समय की पाबंदी और प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति से जुड़े आंकड़ों में स्पष्टता और समीक्षा बैठकों के लिए पूरी तैयारी के साथ आने के कड़े निर्देश दिए।

निर्धारित समय में बैठक आयोजित करने और तथ्यों के आधार पर योजनाओं की प्रगति का आकलन करने को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति से संबंधित अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट विश्लेषण के साथ अगली समीक्षा बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की समीक्षा के लिए जल्द ही दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। ऊना जिले में बीपीएल परिवारों की पहचान के लिए निर्धारित 14,767 के लक्ष्य के मुकाबले नौ चरणों में अब तक 13,456 परिवार चिह्नित किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने शेष लक्ष्य को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। बीपीएल सर्वे का नौवां चरण पूरा हो चुका है और जिले के पांचों विकास खंडों में बीपीएल परिवारों के साथ संवाद की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत 11,531 के लक्ष्य के मुकाबले 11,491 परिवारों की सीडिंग की जा चुकी है। वहीं, बैंक खाता सीडिंग के लिए निर्धारित 11,916 के लक्ष्य के मुकाबले 11,531 परिवारों की सीडिंग पूरी की गई है। वीबी-जी राम जी परियोजना के तहत रोजगार के कार्यों को जरूरत के अनुरूप उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को विभिन्न क्षेत्रों में काम की मांग और वास्तविक जरूरत का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अधिक आवश्यकता है, वहां उसी के अनुरूप कार्य उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए मांग के स्वरूप और उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर विस्तृत आकलन प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि श्रमिकों की ई-केवाईसी 96.66 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जबकि कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने बीडीओ को ग्राम रोजगार सेवकों के माध्यम से इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक स्वयं ई-केवाईसी करवाने नहीं पहुंच रहे हैं, ऐसे सक्रिय श्रमिकों की पहचान कर उनकी ई-केवाईसी करवाने के प्रयास किए जाएं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों के साथ कम्युनिटी मैनेज्ड सैनिटरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण, सुधार और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने इन कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, परियोजना अधिकारी रमनवीर चौहान, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।