इतिहास

बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16000 रन पूरे कर लिए हैं। ये आंकड़ा उन्होने रविवार, 18 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए छुआ। ट्राई सीरीज के इस पहले मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 306 रनों का लक्ष्य रखा। सलमान अली आगा ने शानदार शतकीय पारी खेली।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच ट्राई नेशन सीरीज चल रही है.

पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 305 रन बनाए. सलमान अली आगा ने शानदार शतक जड़ा, उन्होंने 90 गेंदों में 107 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 10 चौके जड़े.

इससे पहले तीसरे नंबर पर आए बाबर आजम ने 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके लगाए.

वह अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इस पारी में 16000 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छू लिया.

16000 रन बनाने वाले पांचवें पाकिस्तानी

बाबर आजम पाकिस्तान के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रनों का आंकड़ा छुआ.

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने 499 मैचों में खेली 551 पारियों में 20580 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

20580 - इंजमाम उल हक

17790 - यूनिस खान

17300 - मोहम्मद यूसुफ

16213 - जावेद मियांदाद

16038 - बाबर आजम

पाकिस्तान से सिर्फ इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.

बाबर अभी इस आंकड़े से काफी दूर हैं, हालांकि वह चौथे नंबर पर मौजूद जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ने के करीब हैं.

टॉप पर सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड क्रिकेट में देखें में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।