राज्य

बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में मनाया जा रहा हिंदू गौरव दिवस

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ में मनाया जा रहा हिंदू गौरव दिवस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लखनऊ में हिंदू गौरव दिवस मनाया जा रहा है। कल्याण सिंह का जन्म और उनकी राजनीतिक कर्मभूमि अलीगढ़ रही है। अलीगढ़ का नाम आते ही उनकी राजनीतिक विरासत याद आती है।अतरौली विधानसभा क्षेत्र से उनका गहरा संबंध रहा।

उन्होंने लंबे समय तक अलीगढ़ की राजनीति को दिशा दी और भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अलीगढ़ की राजनीति को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली।कल्याण सिंह को भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिना जाता है।

राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका और मुख्यमंत्री के रूप में लिए गए फैसलों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई।अलीगढ़ के लिए कल्याण सिंह सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रेरणा के केंद्र भी रहे।

उनके परिवार और समर्थकों का भी जिले की राजनीति में प्रभाव रहा है।हिंदू गौरव दिवस के माध्यम से भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दे रही है और उनके राजनीतिक व सामाजिक योगदान को याद कर रही है।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।