अपराध

बाबूलाल मरांडी ने दुमका में आदिवासी बेटी के मौत मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबूलाल मरांडी ने दुमका में आदिवासी बेटी के मौत मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने दुमका में आदिवासी बेटी के मौत मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, छात्राओं के प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया।

Short Headline: बाबूलाल मरांडी ने दुमका में आदिवासी बेटी के मौत मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

11 अक्टूबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की विधि-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बाबूलाल मरांडी ने दुमका की घटना और छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुमका के काठीकुंड में आदिवासी बेटी की मौत बेहद दुखद है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस की कार्यशैली और तंत्र की असंवेदनशीलता की वजह से लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। श्री मरांडी ने दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर भ्रष्ट पुलिस प्रशासन के खिलाफ भाजपा सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।