राजनीति

बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के भूमिका के जांच की मांग की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के भूमिका के जांच की मांग की

Relevance: PRIORITY Slug: BABULAL ON STATE

Short Headline: बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के भूमिका के जांच की मांग की

Synopsis: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- जेएसएससी सीजीएल मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के भूमिका की हो निष्पक्ष जांच।

Category: Government , Planning , Student , Youth , Politics , Police

Deadline : 07 SEPTEMBER, RANCHI

07 सितंबर, रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के बहाने फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।

श्री मरांडी ने सोशल मीडिया के पोस्ट करते हुए कहा है कि JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अनुराग गुप्ता छात्रों द्वारा लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने पर आमादा थे? क्यों वे खुलेआम मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश कर रहे थे? झारखंड के छात्र और बेरोजगार आज यही सवाल पूछ रहे हैं। जिस अधिकारी की भूमिका पर ही जांच को प्रभावित करने के गंभीर सवाल खड़े हों, उस पर कार्रवाई किए बिना CID की जांच और उसकी निष्पक्षता पर आखिर भरोसा कैसे किया जा सकता है?

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि अगर आपको झारखंड के लाखों युवा बेरोजगारों के भविष्य से जरा भी सरोकार है, तो डरिये मत, हिम्मत दिखाइए। इस अधिकारी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराइए और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए... क्योंकि जब वर्दी की आड़ में जांच से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे लोग जेल नहीं जायेंगे तो भविष्य में कोई भी अधिकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से पहले नहीं डरेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।