बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग
Relevance: PRIORITY Slug: LETTER TO CM Title: बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC मामलों की CBI जांच की मांग Synopsis: प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता की CBI जांच की मांग, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, युवाओं के भविष्य और राज्यहित को प्राथमिकता देने की अपील।
Category: Government, Planning, Student , Youth , Manpower , Politics Deadline: 19 AUGUST , RANCHI
19 अगस्त, रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC, JSSC-CGL समेत रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज जो अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति बनी है, उसके लिए काफी हद तक JSSC-CGL मामले में CID द्वारा की गई कथित दोषपूर्ण और संदिग्ध जांच जिम्मेदार है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किसे संरक्षण देना चाहती है, जो CBI जांच से पीछे हट रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि युवाओं के भविष्य और राज्यहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री का ध्यान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आकृष्ट कराया है और पत्र के माध्यम से आठ प्रमुख मांगें रखी हैं।
उन्होंने सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय एजेंसी से कराना जरूरी है।
CBI जांच से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।