व्यापार

आप भी बच्चे को पिलाते हैं Bournvita? कंपनी की फूड सेफ्टी पर बड़ा खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आप भी बच्चे को पिलाते हैं Bournvita? कंपनी की फूड सेफ्टी पर बड़ा खुलासा

Bournvita को लेकर सामने आई खबर ने उन पैरेंट्स का ध्यान अपनी तरफ किया है, जो इसे बच्चों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा मानते हैं.

फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI की कार्रवाई के बाद इसे बनाने वाली कंपनी मॉन्डेलेज इंडिया फूड्स ने कुछ सेहत से जुड़े दावों को हटा दिया है. कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर चल रहे ad भी हटा दिए हैं.

FSSAI इन दिनों खाने पीने की चीजों पर किए जाने वाले दावों की जांच कर रहा है. रेगुलेटर ने फूड कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. इनमें गलत मार्केटिंग, गुमराह करने वाले दावे और लेबलिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने के मामले शामिल हैं.

इन नोटिस में पेप्सिको इंडिया, कोका कोला, एबॉट इंडिया, रेड बुल, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया, फेरेरो इंडिया और केनव्यू जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. नोटिस मिलने के बाद कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की पैकिंग और उस पर दी गई जानकारी में बदलाव किया है.

यह भी पढ़े :Credit Card से लोग कहां उड़ा रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे? चौंका देगा RBI का डेटा Bournvita पहले भी रहा है चर्चा में

Bournvita पर 2023 में भी सवाल उठे थे. उस समय इसके शुगर लेवल और सेहत से जुड़े दावों को लेकर चर्चा हुई थी. बच्चों को ध्यान में रखकर किए जाने वाले ad पर भी सवाल उठे थे. अब FSSAI के नोटिस के बाद कंपनी ने अपने कुछ हेल्थ और न्यूट्रिएंट कंपेरिजन दावे वापस ले लिए हैं.

मई 2025 में FSSAI ने कंपनियों को पैकेजिंग और ad में 100% जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर आगाह किया था. इससे कस्टमर्स को किसी प्रोडक्ट के पूरी तरह प्योर या दूसरों से बेहतर होने का गलत इशारा मिल सकता है. दूसरी कंपनियों ने भी हटाए दावे FSSAI की कार्रवाई के बाद एमवे इ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।