अपराध

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस की पिस्टल छीनकर 4 राउंड फायर किए; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस की पिस्टल छीनकर 4 राउंड फायर किए; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात करीब 11 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद घटना में पहने कपड़ों की बरामदगी के लिए ले जाते समय उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। बालिका शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद वह जंगल की ओर से वापस आती दिखाई दी।

परिजनों के मुताबिक, उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। तीन टीमें लगाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं।

टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। जांच के दौरान आरोपी की पहचान शंकर पुत्र जगदीश निवासी भरथा बेलभरिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद घटना के दौरान पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए उसे उसकी निशानदेही पर ले जाया गया। पिस्टल छीनकर पुलिस पर चार राउंड फायरिंग का आरोप पुलिस के मुताबिक, वापसी के दौरान भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ने उपनिरीक्षक अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली।

इसके बाद पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया। सरकारी पिस्टल, कारतूस और कपड़े बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन, 10 कारतूस में छह जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

तलाशी में 200 रुपये नकद और घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी मिले हैं। मौके पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।