बच्ची के खान-पान को लेकर पूछताछ पर अभद्रता का आरोप, वीडियो बनाने पर हाथ पर झपटने की शिकायत, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शिवपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती एक बच्ची के खान-पान को लेकर पूछताछ करने पर कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता पत्रकार अरशद अली ने अस्पताल की ड्यूटी नर्स पर अभद्रता करने तथा वीडियो बनाने के प्रयास के दौरान उनके हाथ पर झपटने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार पत्रकार अरशद अली की बेटी अलीना जिला अस्पताल में भर्ती है। जांच में बच्ची को टायफाइड होने की जानकारी सामने आई है। बच्ची ने भूख लगने की बात कही तो उसके पिता ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स से पूछा कि बीमारी की स्थिति में उसे क्या खिलाया जा सकता है।
आरोप है कि इस दौरान नर्स ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया। अरशद अली के अनुसार उन्होंने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करने का प्रयास किया, तभी नर्स ने उनके हाथ पर झपटकर मोबाइल रोकने की कोशिश की।
मामले की जानकारी सिविल सर्जन के संज्ञान में पहुंचाई गई है। शिकायत के बाद अब अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जांच और संबंधित स्टाफ के व्यवहार को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ के व्यवहार को लेकर सवाल उठे हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक बच्ची के खान-पान पर पूछताछ के दौरान एक ड्यूटी नर्स पर अभद्र व्यवहार और वीडियो बनाने के प्रयास के दौरान हाथ पर झपटने का आरोप पत्रकार अरशद अली ने लगाया है। यह घटना अस्पताल की सेवा गुणवत्ता और चिकित्सा कर्मचारियों के पेशेवर व्यवहार पर सवाल उठाती है। ऐसे विवाद से मरीजों और परिवारों का विश्वास घट सकता है, जिससे अस्पताल के प्रति भरोसा कम हो सकता है और चिकित्सा सेवा में असुविधा पैदा हो सकती है।