बच्चों में बढ़ रही मायोपिया और ड्राई आई की समस्या

अगस्त 18, नई दिल्ली: छोटे बच्चों में मोबाइल और अन्य स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने बच्चों में मायोपिया यानी निकट दृष्टि दोष और ड्राई आई की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताई है।
एम्स के विशेषज्ञों के मुताबिक, कम उम्र में लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बच्चों की आंखों के प्राकृतिक विकास पर असर पड़ सकता है। इसके चलते बच्चों में कम उम्र से ही आंखों का नंबर बढ़ने की समस्या सामने आ रही है।
इसी बीच, आंखों के इलाज और प्रशिक्षण के क्षेत्र में एम्स दिल्ली ने एक अहम पहल की है। एम्स ने देश की पहली ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट रेटिना ट्रेनिंग फैसिलिटी’ शुरू की है। इस हाईटेक केंद्र में देशभर के डॉक्टरों को रेटिना से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज और सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य देश में रेटिना उपचार की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को मजबूत करना तथा मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
फ़ाइल फ़ोटो