बच्चों से लेकर दिव्यांगों तक का जज्बा, Network18 के 'मना रन' में शामिल हुए 5000 लोग

हैदराबाद के गच्चीबाउली स्टेडियम में 'मना रन हैदराबाद 2026' का दूसरा संस्करण फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी का बड़ा मंच बना. 5,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने रन में हिस्सा लिया. बच्चों, परिवारों, फिटनेस प्रेमियों और दिव्यांग प्रतिभागियों ने अलग-अलग कैटेगरी में दौड़ लगाई. आयोजन का फोकस सिर्फ रनिंग तक सीमित नहीं रहा.
इसके जरिए लोगों को एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने और नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया. 1K-2K किड्स रन से लेकर 5K और 10K टाइम्ड रन तक कई विकल्प रखे गए.
📡 स्रोत: News18 Hindi