बच्चों की किलकारी के बीच NICU में धधकी आग, अमरावती में तीन नवजातों की मौत से पसरा मातम; CM फडणवीस ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल की NICU में सोमवार तड़के लगी भीषण आग ने तीन नवजातों की जान ले ली। हादसे के बाद 36 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घटना ने अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की हाई लेवल जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
📡 स्रोत: NewsData.io