बच्चों को दिए पुरस्कार, एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। नव युवक व्यापारी मंडल श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के 10वें वर्ष के अवसर पर गौतम ऋषि टॉवर, सुनीता टॉवर, बोनीफॉई स्कूल के सामने, भवानी धाम में भक्ति एवं सांस्कृतिक डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाकाल मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. की श्रीमती मंजू गौतम एवं महाकालेश्वर बिल्डर्स प्रा. लि. के उमेशचन्द्र गौतम, आकाश गौतम एवं सूरज गौतम के सौजन्य से किया गया।
श्रीमती मंजू गौतम ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनका उत्साह बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
उपस्थित रहे: पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, पार्षद जीत राजपूत, बलवंत सिंह रघुवंशी, सूरज गौतम ,आकाश गौतम, समिति संरक्षक उमेश शर्मा, कपि राजपूत, रमेश भैया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित बड़ोने, उपाध्यक्ष समित गोविन्दानी, संयोजक डॉ. अमित राजपूत, सवि राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।