बच्चों की तरह लोटपोट करने लगा रोबोट, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

बीजिंग में चल रही 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक जमीन पर गिरकर बच्चों की तरह लोटपोट करने लगा. तकनीकी गड़बड़ी के बाद रोबोट के हाथ-पैर बेकाबू होकर हिलने लगे. उसे संभालने के लिए कई टेक्नीशियन दौड़कर पहुंचे, लेकिन कुछ देर तक वे भी रोबोट को कंट्रोल करने के लिए जूझते रहे.
📡 स्रोत: NewsData.io