व्यापार

बड़ा संकट आने वाला है, 3 साल के लिए बना लें इमरजेंसी फंड- दिग्गज निवेशक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बड़ा संकट आने वाला है, 3 साल के लिए बना लें इमरजेंसी फंड- दिग्गज निवेशक

आने वाला समय आर्थिक तौर पर मुश्किल हो सकता है? इसे लेकर एक दिग्गज निवेश सलाहकार की पोस्ट इन दिनों चर्चा में है.

चेन्नई के म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और निवेश सलाहकार मुथुकृष्णन दंडपाणी ने लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत रखने की सलाह दी है.

उन्होंने कहा है कि परिवारों को कोशिश करनी चाहिए कि उनके पास कम से कम तीन साल के पूरे खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड हो.

दंडपाणी ने 29 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलाह शेयर की है.

उन्होंने साफ किया कि वो भविष्यवक्ता नहीं हैं, लेकिन पिछले दो साल से मुश्किल परिस्थितियों को लेकर लोगों को सावधान करते रहे हैं.

तीन साल का खर्च बचाकर रखें

दंडपाणी की सलाह का सबसे बड़ा हिस्सा इमरजेंसी कॉर्पस को लेकर है.

उनका कहना है कि अपनी क्षमता के हिसाब से ऐसा सुरक्षित रिजर्व तैयार करना चाहिए, जिससे परिवार के करीब तीन साल के खर्च निकाले जा सकें. मान लीजिए किसी परिवार का हर महीने का जरूरी खर्च 50 हजार रुपये है.

ऐसे में एक साल का खर्च 6 लाख रुपये और तीन साल का खर्च करीब 18 लाख रुपये होगा.

हालांकि, ये हर परिवार के लिए अलग होगा.

जिसका मासिक खर्च 30 हजार रुपये है, उसके लिए तीन साल का खर्च 10.8 लाख रुपये होगा.

वहीं 1 लाख रुपये महीने खर्च करने वाले परिवार को तीन साल के लिए करीब 36 लाख रुपये की जरूरत होगी.

I m no Nostradamus.

I ve been cautioning for the last two years about some of the possibilities I saw coming.

I ll repeat it for the nth time.

Try your level best to create a safe reserve or emergency corpus that can cover three years of your family s complete expenses.

Don t

Muthukrishnan Dhandapani (@dmuthuk) September 29, 2026

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।