इतिहास

बड़ा उलटफेर: नामीबिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार चटाई धूल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बड़ा उलटफेर: नामीबिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार चटाई धूल

नामीबिया ने इतिहास रचते हुए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. यह नामीबिया की टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी जीत रही. टीम ने पिछले साल भी इसी तरह का कमाल किया था.

मुकाबले में पहले बैटिंग करने के बाद नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच सकी. विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ.

पहले बैटिंग करने वाली नामीबिया के लिए ओपनर जान फ्राइलिंक ने 38 गेंदों में 60 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. साथी ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 (58 गेंद) रनों की साझेदारी की.

टीम को अच्छी शुरुआत मिली. इसके बाद कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, जिससे स्कोर 163 तक ही पहुंच पाया. शुरुआत देखकर तो लग रहा था कि आराम से 190 का आंकड़ा पहुंच जाएगा. इस दौरान अफ्रीका के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

यह भी पढे़ं: 1341 दिन से बाबर आजम को शतक का इंतजार, ENG में भी बुरी तरह 'फ्लॉप'

Hosts Namibia script a memorable win over South Africa to kickstart a landmark tri-series 👏 📝: https://t.co/qQEagp1jew

For more LIVE action, tune in to https://t.co/MHHfZPzf4H (in select regions) 📺 pic.twitter.com/kOb5CIIgJZ ICC (@ICC) <a href="https://x.com/ICC/status/2093360288561246323?ref_src=

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।