बडगाम: अश्तर वैली में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 04, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अश्तर वैली में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। सुरक्षाबलों ने मौके से AK सीरीज की एक राइफल और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किया है। अश्तर वैली का इलाका नोअरपुर गली के करीब है, जो कश्मीर घाटी को पीर पंजाल घाटी से जोड़ता है। इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
सुरक्षाबल किसी अन्य आतंकी या संभावित खतरे की मौजूदगी का पता लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं। (कैप्शन- फाइल फोटो)