अपराध

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष आतंकी आसिफ फौजी उर्फ मूसा ढेर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष आतंकी आसिफ फौजी उर्फ मूसा ढेर

सितंबर 30, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के कोरग-यूसमर्ग इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया है। उसकी पहचान आसिफ फौजी उर्फ मूसा के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों के मुताबिक, मूसा पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का वांछित आतंकवादी था।

चिनार कोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यूसमर्ग के पास कोरग इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन कोरग’ शुरू किया था।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। जवानों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।