राज्य

बदहाली पर रोने को मजबूर जामताड़ा के रामबाड़ी गांव की आबादी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बदहाली पर रोने को मजबूर जामताड़ा के रामबाड़ी गांव की आबादी

जामताड़ा के रामबाड़ी गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल, कीचड़ और बरसाती जोरिया से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर है रामबाड़ी गांव, पक्की सड़क और पुलिया के अभाव में मरीज को खटिया पर ले जाने की लाचारी।

Short Headline: बदहाली पर रोने को मजबूर जामताड़ा के रामबाड़ी गांव की आबादी

बदहाल रामबाड़ी, जामताड़ा, उज्ज्वल

जामताड़ा के रामबाड़ी गांव में बुनियादी सुविधाओं का अकाल

कीचड़ और बरसाती जोरिया से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर है रामबाड़ी गांव

पक्की सड़क और पुलिया के अभाव में मरीज को खटिया पर ले जाने की लाचारी

एंकर जामताड़ा जिले का रामबाड़ी गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है। जामताड़ा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर सेा्थि यह गांव विकास की दौड़ में बेहद पिछड़ा हुआ है। गोपालपुर पंचायत अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोग आजादी के 78 वर्षों बाद भी कीचड़युक्त पथरीली पगडंडियों, खेतों और बरसाती नाले के रास्ते आवागमन करने को मजबूर हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. जामताड़ा के रामबाड़ी गांव की भौगोलिक स्थिति बरसात के दिनों में भयावह हो जाती है। हाई स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को 4 किलोमीटर दूर गोपालपुर जाना पड़ता है। गांव और मुख्य मार्ग के बीच बहने वाले बरसाती जोरिया पर पुलिया न होने से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है।

बाइट: सूरज महतो, छात्र, रामबाड़ी बाइट: मनोज कुमार, स्थानीय युवा, रामबाड़ी

वीओ 02. गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं और पक्की सड़क की अनुपस्थिति ग्रामीणों के जीवन पर भारी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि यदि गांव में कोई अचानक बीमार पड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो, तो उसे खाट पर लादकर कीचड़ भरे खेतों को पार करते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है।

बाइट: किशन मांझी, ग्रामीण, रामबाड़ी बाइट: विष्णु महतो, ग्रामीण, रामबाड़ी

वीओ 03. गांव के लोगों की इस समस्या पर गोपालपुर पंचायत के मुखिया ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि रामबाड़ी की इस बदहाली से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी और जामताड़ा के उपायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाइट: मुखिया, गोपालपुर पंचायत, जामताड़ा

अंतिम वीओ आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी जामताड़ा के रामबाड़ी गांव की यह स्थिति नीति-निर्धारकों के सामने कई बड़े सवाल खड़े करती है। उम्मीद है कि स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद धरातल पर भी काम शुरू होगा।

जामताड़ा से उज्ज्वल प्रसाद आजाद की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जामताड़ा के रामबाड़ी गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों को रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। इस खबर का विषय है कि कैसे पक्की सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता ने लोगों को बारिश के दौरान कीचड़ में फँसने और आपातकालीन मामलों में खटिया पर ले जाने की लाचारी का सामना कराया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण अवसंरचना की गंभीर कमी को उजागर करती है, जो क्षेत्र के विकास और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।