व्यापार

बदल गए ATM से पैसे निकालने के नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बदल गए ATM से पैसे निकालने के नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज

अगर आप केनरा बैंक का ATM कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अब पैसे निकालने से पहले नए चार्ज जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. 1 सितंबर 2026 से बैंक ने ATM ट्रांजैक्शन के कुछ नियम बदल दिए हैं.

सेविंग्स अकाउंट वालों की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट घट गई है, वहीं लिमिट पार करने पर कैश निकालना और पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर फेल हुआ ट्रांजैक्शन पहले से महंगा हो गया है. केनरा बैंक के सेविंग्स अकाउंट कस्टमर्स को अब एक महीने में कुल 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलेंगे. पहले ये लिमिट 6 ट्रांजैक्शन की थी.

इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल हैं. लेकिन, सीनियर सिटीजन के लिए 8 फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद केनरा बैंक के एटीएम और कैश रिसाइकलर से किए गए ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगेगा.

लेकिन, कैश जमा करने वाले ट्रांजैक्शन पर ये चार्ज लागू नहीं होंगे. बैंक ने ये भी कहा है कि इन सर्विस चार्ज में समय समय पर बदलाव किया जा सकता है.

यह भी पढ़े:3 और 4 सितंबर को नहीं मिलेगा चिकन, किस विरोध में बंद रहेंगी मीट की दुकानें? पैसे निकालने पर अब ज्यादा चार्ज

फ्री लिमिट से ज्यादा कैश निकालने पर अब कस्टमर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने होंगे. केनरा बैंक के ATM से कैश निकालने का चार्ज 23 रुपये कर दिया है जो पहले 20 रुपये था. इसके अलावा इस पर जीएसटी भी लगेगा. इसमें UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी शामिल है.

अगर अकांउट में पैसे कम होने की वजह से ATM से किया गया ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता है, तो इसके लिए भी अब ज्यादा पैसे देने होंगे. फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार होने के बाद ऐसे ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज 17 से बढ़ाकर 23 कर दिया गया है. इस पर GST अलग से लगेगा. ये चार्ज क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।