व्यापार

बदमाशों के चंगुल से छूटकर आया भिंड व्यापारी दहशत में:बोला- मेरी हत्या भी हो सकती थी, पुलिस की सतर्कता से बची जान; चार आरोपियों से छुड़ाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बदमाशों के चंगुल से छूटकर आया भिंड व्यापारी दहशत में:बोला- मेरी हत्या भी हो सकती थी, पुलिस की सतर्कता से बची जान; चार आरोपियों से छुड़ाया

भिंड शहर के सदर बाजार स्थित किराना दुकान से मंगलवार शाम जबरन बंधक बनाकर ले जाए गए व्यापारी नीलेश जैन को अटेर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के कब्जे से सकुशल मुक्त करा लिया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना में इस्तेमाल काली स्कॉर्पियो समेत पकड़ा है। रात करीब 11:30 बजे व्यापारी अपने परिवार के साथ भिंड वापस पहुंचे।

घटना के बाद से नीलेश जैन दहशत में हैं और उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। दुकान के अंदर से जबरन उठाकर गाड़ी में बैठाया नीलेश जैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी दुकान के अंदर घुसे और उन्हें जबरन पकड़कर बाहर ले गए। इसके बाद स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए।

उन्हें कहाँ ले जाया जा रहा था, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। व्यापारी के मुताबिक, गाड़ी के अंदर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर खींचे और लात-घूंसों से पीटा। व्यापारी ने कहा कि अटेर थाना पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता से ही वह आरोपियों के चंगुल से बाहर आ सके।

अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो आरोपी उन्हें न जाने कहाँ ले जाते। उन्होंने आशंका जताई कि बदमाश उनकी हत्या भी कर सकते थे। "मेरा किसी से कोई लेन-देन का विवाद नहीं" नीलेश जैन ने स्पष्ट किया कि उनका किराना कारोबार अच्छा चल रहा है और उनका किसी से भी कोई लेन-देन का विवाद नहीं है।

बाजार में किसी भी व्यापारी से उनके बारे में जानकारी ली जा सकती है। व्यापारी के अनुसार, आरोपी जिस लेन-देन की बात कर रहे थे, वह उससे पूरी तरह अनजान हैं। बदमाश पुराने समय के किसी बड़े लेन-देन का हवाला दे रहे थे, लेकिन किन लोगों ने किससे पैसा लिया था, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

दोबारा हमले की आशंका, जान का खतरा जताया नीलेश जैन ने कहा कि इस घटना के बाद से उनका जीवन संकट में पड़ गया है। जिन लोगों ने उन्हें जबरन उठाया था, उनसे दोबारा हमले की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रात में परिवार के साथ भिंड लौटे पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद नीलेश जैन रात करीब 11:30 बजे परिजनों के साथ भिंड पहुंचे। इसके बाद परिवार के सदस्यों और सदर बाजार के अन्य व्यापारियों ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी सीएसपी (CSP) निरंजन राजपूत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला लेन-देन के विवाद से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापारी को चार आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस अब अपहरण के पीछे के असली कारणों, कथित लेन-देन के विवाद और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।