व्यापार

बदमाशों पर शिकंजा कसने नागदा पुलिस का ‘गुंडा अभियान’, देर रात बंद कराया बाजार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बदमाशों पर शिकंजा कसने नागदा पुलिस का ‘गुंडा अभियान’, देर रात बंद कराया बाजार

उज्जैन में एक के बाद एक हो रहे अपराधों की वजह से पुलिस प्रशासन इन दिनों अलर्ट पर है। दरअसल शहर में एक के बाद एक तीन हत्या की घटनाएं सामने आई है। इसकी वजह से असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस का गुंडा अभियान देखने को मिला।

उज्जैन जिले की नागदा तहसील में रविवार रात पुलिस का गुंडा अभियान देखने को मिला। इसके तहत रात के समय चल रहा पूरा बाजार पुलिस ने बंद करवा दिया। अचानक पहुंची पुलिस को बाजार बंद करवाते देख लोग हैरत में भी आ गए कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है। अचानक बाजार बंद होने को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चा देखने को मिली।

पूरे जिले में चल रहा अभियान उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के मुताबिक बाजार बंद करने के लिए कार्रवाई गुंडा अभियान के अंतर्गत की गई है। इसके तहत केवल नागदा में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अगले आदेश तक ये अभियान जारी रहने वाला है।

इसके तहत और असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि ना हो। https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-31-at-9.28.38-AM.mp4 पुलिस ने बंद करवाई दुकानें नागदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम रविवार रात बाजार पहुंची।

टीम ने दुकानदारों से अचानक दुकान बंद करने को कहा। इस तरह से प्रमुख बाजार की दुकानों को बंद करवाने के लिए की गई कार्रवाई की वजह से दुकानदार असमंजस में दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस द्वारा ये साफ कर दिया गया कि ये केवल एक ड्रिल है, जो सुरक्षा को देखते हुए की जा रही है।

अपराधों पर लगाम लगी रहे इसलिए ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।