बड़वानी- 19 अगस्त को पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम
NEWS
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए कल 19 अगस्त को सुबह 10 बजे शासकीय आईटीआई बड़वानी के सभागृह में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पंजीकृत कारीगर और शिल्पकार सीधे शामिल हो सकते हैं। लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उत्पाद निर्यात, उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, टूलकिट प्रोत्साहन और कौशल प्रशिक्षण सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों की समस्याओं और शंकाओं का मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा।