बड़वानी- 25 अगस्त को युवा संगम रोजगार मेले का होगा आयोजन
NEWS
बड़वानी जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 25 अगस्त को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बड़वानी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर द्वारा प्रशिक्षु ऑपरेटर के 90 पदों, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड द्वारा केंद्र मैनेजर के 25 पदों और भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अभिकर्ता के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।