खेल

बड़वानी- 27 अगस्त को बड़वानी में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, युवाओं से जुड़ेंगे पीएम मोदी

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी में ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन सुबह 11 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों एवं युवा आइकॉन के साथ संवाद, युवाओं के सुझाव के लिए क्यूआर कोड और ‘मेरा युवा भारत’ डिजिटल मंच पर पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।