देश

बडवानी : भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर विद्यार्थियों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बडवानी : भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर विद्यार्थियों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया पर विद्यार्थियों को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण बडवानी : जिला प्रशासन के तत्वाधान एवं कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 बड़वानी में एक विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के 250 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी के उपसंचालक टी. एस. डुडवे ने बताया कि 15 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, भोपाल से आए जेडब्ल्यूओ श्री आनंद राज एवं कॉर्पाेरल श्री अमन द्वारा प्रोजेक्टर एवं पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्निवीरवायु की चयन प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

वायु सेना के अधिकारियों ने भारतीय वायु सेना की कार्यप्रणाली, लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टरों तथा सर्विलांस प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पात्रता एवं चयन प्रक्रिया ऽ शैक्षणिक योग्यता- किसी भी विषय में न्यूनतम 50ः अंकों के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ऽ आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ऽ चयन के तीन चरण- भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होती है प्रथम चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता (फिजिकल) परीक्षण तथा तृतीय चरण में मेडिकल परीक्षण। साल में दो बार जनवरी एवं जुलाई में परीक्षा आयोजित की जाती है।

सेवा लाभ एवं सुविधाएं 4 वर्ष की सफल सेवा अवधि के पश्चात अग्निवीरों को अग्निवीर कौशल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही लगभग ₹12 लाख की सेवा निधि पैकेज राशि (जो पूर्णतः आयकर मुक्त होगी) दी जाती है। सेवा काल के दौरान अग्निवीरों को ₹48 लाख का दुर्घटना बीमा कवर भी प्राप्त होता है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर सेवा अवधि के बाद वायु सेना में स्थायी सेवा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। मार्गदर्शन सत्र के अंत में वायु सेना अधिकारियों ने भारतीय सेना एवं वायु सेना से संबंधित प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन किया।

सही उत्तर देने वाले मेधावी विद्यार्थियों श्वेता भलराय, अंजलि भावरे, अंकित जाधव, रश्मि खरते एवं पूजा प्रजापत को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रकाश गोयल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य आशीष शुक्ला, संदीप शर्मा, दीपक गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कल 21 अगस्त को पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय में विधाथियों को दी जाएगी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।