अपराध

बड़वानी में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सर्व समाज विचार संगोष्ठी आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बड़वानी में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सर्व समाज विचार संगोष्ठी आयोजित

बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल तेज डीजे के शोर पर लगेगा लगाम

ध्वनि प्रदूषण मुक्त त्योहारों के लिए सर्व समाज ने मिलाया हाथ

तेज आवाज से बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को राहत दिलाने की पहल

धार्मिक आस्था के साथ जनहित का ध्यान, ध्वनि नियमों के पालन पर जोर

बड़वानी में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सर्व समाज विचार संगोष्ठी आयोजित की। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की पहल पर हुई बैठक में 200 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित ध्वनि नियमों का पालन करने पर सहमति बनी।

प्रतिनिधियों ने माना कि तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। जिला साउंड एसोसिएशन ने भी सीमित ध्वनि स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक राजन मंडलोई, विधायक बाला बच्चन और पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस का उद्देश्य त्योहारों की खुशियों के साथ आम नागरिकों के सुकून और स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।

---- बाइट पद्मविलोचन शुक्ल, पुलिस अधीक्षक, बड़वानी

----------

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बड़वानी की इस पहल से स्पष्ट है कि शोर‑शराबे के प्रति जागरूकता समाज की भलाई के लिये अनिवार्य है। तेज़ आवाज़ें बुज़ुर्गों, रोगियों और विद्यार्थियों के लिए हानिकारक हो सकती हैं, पर यदि हम सामूहिक रूप से नियमों का पालन करें, तो त्योहारों का आनंद भी स्वच्छ व शांतिपूर्ण हो सकता है। यह उदाहरण हमें दिखाता है कि जब हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और मिलकर कार्य करते हैं, तो किसी भी सामाजिक समस्या का समाधान संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।