राज्य

बडवानी- जिले में 31 अगस्त को मनाया जाएगा विमुक्त दिवस

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बडवानी-  जिले में 31 अगस्त को मनाया जाएगा विमुक्त दिवस

सामान्य प्रशासन विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में आगामी 31 अगस्त को जिला स्तर पर विमुक्त दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला स्तरीय कमेटी के मार्गदर्शन में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय की सहभागिता के साथ संपन्न होगा।

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रभारी सहायक संचालक टी.एस. डुडवे ने बताया कि विमुक्त दिवस के अवसर पर कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन 31 अगस्त सोमवार को सुबह 11 बजे से डाइट परिसर, राजघाट रोड, बड़वानी में आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के सभी जनप्रतिनिधियों, समाज सेवकों एवं विद्यार्थियों को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।