राज्य

बड़वानी- ठीकरी में 15 सितंबर को रोजगार मेला, 155 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बड़वानी- ठीकरी में 15 सितंबर को रोजगार मेला, 155 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 सितंबर को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत कार्यालय परिसर, ठीकरी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को केंद्र मैनेजर, ट्रेनी ऑपरेटर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट मैनेजर, इलेक्ट्रीशियन, केमिस्ट और डिस्टिलेशन ऑपरेटर सहित पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इच्छुक आवेदक अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी और पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।