अपराध

बदायूं में मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार:38 मुकदमे हैं हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज, दोनों पैरों में लगी गोली, सिपाही भी घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बदायूं में मुठभेड़ के बाद भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार:38 मुकदमे हैं हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज, दोनों पैरों में लगी गोली, सिपाही भी घायल

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बिसौली रोड पर भवानीपुर के पास पुलिस की भैंस चोरी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि फायरिंग में सिपाही काले सिंह भी घायल हो गए।

पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान इस्लामनगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह हिस्ट्रीशीटर है और भैंस चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के बाद घायल शौकीन और सिपाही काले सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग पुलिस टीम बिसौली रोड पर भवानीपुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सिपाही काले सिंह को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। भैंस चोरी के दो मामलों में था वांछित पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत इस्लामनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

वह भैंस चोरी के दो मामलों में पुलिस की तलाश में था। मुठभेड़ के बाद उसके पास से तमंचा और कारतूस मिलने के साथ ही बिना नंबर की अपाचे बाइक भी बरामद हुई। 38 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई पुलिस की जांच में सामने आया कि शौकीन के खिलाफ इस्लामनगर थाने में 38 मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, गिरोह बनाकर अपराध करने, नशीले पदार्थ बेचने और लूटपाट जैसे आरोपों से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।

दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शौकीन और घायल सिपाही काले सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का उपचार चल रहा है। एसपी देहात डॉ.

ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग में सिपाही काले सिंह और बदमाश दोनों घायल हुए हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

भैंस चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि कानून के रास्ते अपनाने से ही समाज में शांति बनी रहती है। हिंसा से समाधान नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण संवाद और न्यायिक प्रक्रिया से ही विवादों का निवारण संभव है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपराधी को रोका, बल्कि सिपाही को भी सुरक्षित रखा। समाज को चाहिए कि वह आपसी सहमति और कानूनी मार्ग पर चलकर एक सुरक्षित, समृद्ध भविष्य की ओर बढ़े।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।