देश

बाढ़ की आशंका को ले डीएम ने हरोहर नदी का किया निरीक्षण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
बाढ़ की आशंका को ले डीएम ने हरोहर नदी का किया निरीक्षण

जिला समेत बिहार में हो रही मूसलाधार बारिश और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देख बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने घाटकुसुंभा प्रखंड के बाढ़ की दृष्टि से अति-संवेदनशील इलाकों का दौरा कर जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया।

डीएम ने सहरा, बटौरा और सुजावलपुर समेत कई गांवों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हरोहर नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न होने वाली संभावित बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर घाटकुसुंभा प्रखंड के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे मुख्य सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है।

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सड़कों की सुरक्षा, आवश्यक मरम्मत और क्षति की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता लखिन्द्र पासवान, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), पीएचईडी एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला पशुपालन पदाधिकारी, घाटकुसुंभा के बीडीओ समेत जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

डॉक्टरों को अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश डीएम शेखर आनंद ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को बाढ़ अथवा संभावित सुखाड़ से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकरों की अग्रिम व्यवस्था रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी डीएम ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ अस्पतालों में पर्याप्त बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया।

बाढ़ के दौरान जलजनित बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।