बाढ़ में बहा घर, मलबे में तब्दील आशियाना... फिर भी पुरानी चौखट छोड़ जाने को तैयार नहीं नेपाल का ये डॉगी

नेपाल के त्रिशूली बाजार में आई विनाशकारी बाढ़ में चार घर बह जाने के बाद भी एक वफादार कुत्ता अपने ढह चुके घर की चौखट छोड़कर जाने को तैयार नहीं है.
आसपास भारी जेसीबी मशीनों के शोर और मलबे की सफाई के बावजूद, गले में पट्टा बांधे यह बेजुबान अपने परिजनों के लौटने के इंतजार में उसी कीचड़ पर डटा हुआ है और लोगों द्वारा दिए जाने वाले खाने-पानी को भी केवल सन्नाटा होने पर ही स्वीकार करता है.
📡 स्रोत: NewsData.io