बाढ़ से जान बचाकर आगरा पहुंचे नेपाल के 2 क्रिकेटर:KK शर्मा अकादमी में प्रैक्टिस करेंगे, बोले- बाढ़ से सब तबाह; 14 साथी लापता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई क्रिकेट मैदान और स्टेडियम भी बर्बाद हो गए हैं। ऐसे हालात में नेपाल के क्रिकेट खिलाड़ी अभ्यास के लिए भारत का रुख कर रहे हैं। मंगलवार को नेपाल के साल्यान डिस्ट्रिक्ट के त्रिवेणी गांव से दो क्रिकेटर सचिन और राहुल आगरा पहुंचे।
दोनों खिलाड़ी KK शर्मा क्रिकेट अकादमी में रहकर अंडर-19 की तैयारी करेंगे। नेपाल में हालात सामान्य होने तक अकादमी ने दोनों खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण, रहने और खाने की सुविधा देने का फैसला किया है। टीम में 15-16 खिलाड़ी, तबाही के बाद 14 लापता खिलाड़ियों ने बताया कि उनकी टीम में करीब 15-16 खिलाड़ी हैं।
बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बाद इनमें से 14 खिलाड़ी लापता हैं। सचिन और राहुल ही किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित भारत पहुंच पाए हैं। राहुल ने बताया कि बाढ़ के दौरान दोनों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। उनके हाथ-पैरों पर अभी भी चोट के निशान हैं।
नेपाल में क्रिकेट मैदान और स्टेडियम खराब होने के कारण अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। आगरा पहुंचते ही शुरू की प्रैक्टिस, पहले मैच में 90 रन राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। आगरा पहुंचने के बाद उन्होंने KK शर्मा क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया।
पहले ही प्रैक्टिस मैच में राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों का कहना है कि उनका लक्ष्य अंडर-19 टीम की तैयारी करना है। नेपाल में क्रिकेट गतिविधियां सामान्य होने तक वे आगरा में ही अभ्यास जारी रखेंगे।
कोच बोले- भारत मदद कर रहा तो हम कैसे पीछे रहते KK शर्मा अकादमी के कोच KK शर्मा ने बताया कि नेपाल के खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा भारत नेपाल की मदद कर रहा है, ऐसे में उनकी अकादमी भी पीछे नहीं रह सकती।
उन्होंने कहा, "जब तक नेपाल में हालात सामान्य नहीं होते, दोनों खिलाड़ी अकादमी में रहेंगे। उनके रहने, खाने और क्रिकेट किट की पूरी व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। उनसे किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।" परिवार को फोन पर दिया भरोसा- दोनों पूरी तरह सुरक्षित कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के परिवार से फोन पर बात की गई है।
परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि सचिन और राहुल आगरा में पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिवार के सदस्य जब चाहें, दोनों खिलाड़ियों से फोन पर बात कर सकते हैं। नेपाल में हालात सामान्य होने तक आगरा की KK शर्मा अकादमी इन दोनों खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ सुरक्षित ठिकाना भी बनी रहेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io